रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र भारतीय सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमाओं पर सैदव सतर्क और संकट के समय अडिग रहने वाली भारतीय सेना ने अपनी व्यावसायिकता, अनुशासन और मानवीय सेवा के माध्यम से वैश्विक सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के प्रति सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र अपने सैनिकों के प्रति गौरव और सम्मान से एकजुट है।
बाद में दिन में, रक्षा मंत्री जयपुर में सेना दिवस समारोह में शामिल होंगे।
आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया।…
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता…
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय…
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित आईजीओएम ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इसके गठबंधन सहयोगियों ने महिला आरक्षण का…