रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव जॉन हीली के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों में तेजी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
रक्षा मंत्री और ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव ने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और जेट इंजन जैसे विशिष्ट रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हुई उत्कृष्ट प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हाल ही में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन पर आशय वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए जाने पर संतोष व्यक्त किया ।
दोनों मंत्रियों ने एक-दूसरे के प्रशिक्षण संस्थानों में सैन्य प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान पर चल रहे कार्यक्रम की भी समीक्षा की। इंडो-पैसिफिक पर ब्रिटेन के बढ़ते फोकस के साथ दोनों पक्ष 2025 में संयुक्त कार्य और बढ़ी हुई समुद्री गतिविधियों की संभावनाएं तलाशेंगे।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन…
रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के नियंत्रण कार्यालय…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज…