प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में डिजिटल कौशल के मामले में भारत को दूसरा स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस सूची में भारत के बाद कनाडा और जर्मनी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “यह देखकर खुशी होती है! पिछले दशक में, हमारी सरकार ने हमारे युवाओं को ऐसे कौशल से लैस करके उन्हें मजबूत बनाने पर काम किया है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने और धन अर्जित करने में सक्षम बनाते हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स से प्राप्त जानकारियां समृद्धि और युवा सशक्तिकरण की दिशा में हमारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक नुंजियो क्वाक्वेरेली की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
“यह देखकर खुशी होती है!
पिछले दशक के दौरान हमारी सरकार ने युवाओं को कौशल से लैस करके उन्हें मजबूत बनाने पर काम किया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और धन अर्जित कर सकें। हमने भारत को नवाचार और उद्यम का केंद्र बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का भी लाभ उठाया है। क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स से प्राप्त जानकारियां समृद्धि और युवा सशक्तिकरण की दिशा में हमारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।”
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…
भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के पहाड़ी इलाकों में कल देर शाम सुरक्षा बलों के साथ…