भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने किर्गिजस्तान, कज़ाखस्तान और बेलारूसी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने किर्गिजस्तान, कज़ाखस्तान और बेलारूसी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। किर्गिजस्तान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल मुकाम्बेटोव रुस्लान मुस्तफ़ाएविच के साथ हुई बैठक में दोनों पक्षों ने मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्री ने किर्गिज पक्ष को भारत में स्वदेशी रूप से विकसित हुए दो ‘भीष्म आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब’ भेंट किए। इनका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता, आपदा राहत तथा खोज एवं बचाव अभियानों को बेहतर बनाना है।

राजनाथ सिंह ने किर्गिज मिलिट्री इंस्टीट्यूट, बिश्केक और मिलिट्री यूनिट 36806-ओश के आईटी केंद्रों में 12-12 कंप्यूटर सिस्टम सेट उपलब्ध कराने की परियोजना पूर्ण होने की भी घोषणा की। इसके तहत वॉरगेमिंग सॉफ्टवेयर का सफलतापूर्वक इंस्टॉलेशन किया गया तथा किर्गिज सशस्त्र बलों के कर्मियों को ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

राजनाथ सिंह ने कज़ाखस्तान के रक्षा मंत्री के साथ अपनी बैठक में इस बात पर बल दिया कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग विविध क्षेत्रों तक फैला हुआ है और यह द्विपक्षीय साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

राजनाथ सिंह ने बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन के साथ बैठक के दौरान, इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत बेलारूस के साथ आपसी रूप से लाभकारी साझेदारी विकसित करने को उच्च प्राथमिकता देता है और उन्होंने क्षमता निर्माण तथा प्रशिक्षण को सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में से एक के रूप में रेखांकित किया।

इसके अतिरिक्त, रक्षा मंत्री ने चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ भी संक्षिप्त बातचीत की। इस दौरान मंत्रियों ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य, विशेषकर पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रमों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

Editor

Recent Posts

IRGC ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और…

2 घंटे ago

न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की

वेलिंगटन में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने…

2 घंटे ago

अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार आईबीएसएफ विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता

मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष की अपनी अपील के बाद लोगों द्वारा सोने की कम खरीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष देशवासियों से की अपील के बाद सोने की खरीद…

2 घंटे ago

भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न हुआ

भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता का छठा…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज ईटानगर में एक उच्च स्तरीय बैठक में अरुणाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा एवं सीमा प्रबंधन की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था,…

15 घंटे ago