रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा स्थिति पर सेना प्रमुख के बयान के बारे में राहुल गांधी द्वारा संसद में की गई कुछ टिप्पणियों के संबंध में एक ट्वीट जारी किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना प्रमुख की टिप्पणियां सीमा पर दोनों पक्षों द्वारा पारंपरिक गश्ती स्वरूप में अस्थायी व्यवधान से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सैनिकों की वापसी के प्रयासों के बाद ये गश्ती अभ्यास अब अपने पारंपरिक स्वरूप में आ गए है। ये विवरण पहले संसद में साझा किए गए थे।
रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि संसदीय बहस में सेना प्रमुख के हवाले से जो शब्द कहे गए, वे उन्होंने कभी नहीं कहे। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सत्यता और जिम्मेदाराना रूख के महत्व को रेखांकित किया।
राजनाथ सिंह ने दोहराया कि क्षेत्रीय मुद्दों के संबंध में, यह अच्छी तरह से प्रलेखित है कि 1962 के संघर्ष के बाद से अक्साई चिन में 38,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र चीनी नियंत्रण में है। इसके अलावा, 1963 में पाकिस्तान ने 5,180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र चीन को सौंप दिया था। ये ऐतिहासिक तथ्य भारत के क्षेत्रीय विषय का अभिन्न अंग बने हुए हैं।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…