रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में सैन्य एवं सैन्य सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) के 21वें सत्र के अवसर पर रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी की अपार संभावनाएं हैं और संयुक्त प्रयास उल्लेखनीय परिणाम लाएंगे।
बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे देशों के बीच मित्रता ऊंचे पर्वत से भी ऊंची और गहरे महासागर से भी गहरी है।” उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने रूसी मित्र के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी रहेगा।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…
इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। नए…
केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम…