रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 अगस्त, 2024 को अपने अमरीका दौरे के अंतिम दिन टेनेसी के मेम्फिस में स्थित राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। यह राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान तक अमरीका में नागरिक अधिकार आंदोलन के इतिहास को दर्शाता है। इस महत्वपूर्ण परिसर का निर्माण वर्ष 1968 में उस स्थल के आसपास किया गया है, जहां पर मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या हुई थी। इस संग्रहालय में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी है, जो अहिंसा के साथ संघर्ष के लिए उनकी प्रेरणा को दर्शाती है।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने मेम्फिस, अटलांटा, नैशविले और अन्य आस-पास के क्षेत्रों से आए हुए भारतीय प्रवासियों से वार्तालाप किया। उन्होंने समुदाय के सदस्यों की उपलब्धियों और समाज, विज्ञान तथा अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को भारत और अमरीका के बीच रिश्तों का एक ‘समकालीन सेतु’ करार दिया, जो घनिष्ठ संबंधों एवं सद्भावना को बढ़ावा देता है।
रक्षा मंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में एक प्रदर्शनी का आयोजन करने और साल 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय के पास दो मानद ‘गांधी मार्ग’ सड़क संकेत लगाने में भारतीय समुदाय के प्रयासों की भी सराहना की। राजनाथ सिंह ने अमरीका की यात्रा के अपने इस अंतिम कार्यक्रम के दौरान पिछले दशक में भारत की विकास गाथा तथा उज्ज्वल भविष्य के साथ इसकी अपार संभावनाओं को भी उजागर किया।
सरकार ने BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion ऐप्स को हटाने का निर्देश दिया है, जिनका कथित…
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निवासियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को शुभकानाएं दी…
सीरिया में कल राजधानी दमिश्क के एक कैफ़े में हुए विस्फोट में नौ लोगों की…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका और भारत के बीच दो मैच की टैस्ट श्रृंखला…
स्पेन और पुर्तगाल फीफा फुटबॉल विश्व कप के प्री–र्क्वाटर फाइनल में पहुंच गए हैं। पुर्तगाल…