भारत

रक्षा मंत्रालय ने देशभर में 1,128 शाखाओं में स्पर्श सेवा केंद्र खोलने के लिए चार बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय के रक्षा लेखा विभाग (DAD) ने देश भर में चार बैंकों की 1,128 शाखाओं में स्पर्श [पेंशन प्रशासन प्रणाली (रक्षा)] सेवा केंद्र के रूप में उन्हें शामिल करने के लिए नई दिल्ली में बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पेंशनभोगियों को बाधा रहित कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में जहां उनके पास स्पर्श पर लॉग ऑन करने के लिए तकनीकी साधन नहीं हैं।

ये सेवा केंद्र स्पर्श के लिए पेंशनभोगियों के लिए एक इंटरफेस बन जाएंगे, जो उनके प्रोफाइल को अपडेट करने, शिकायत दर्ज करने, डिजिटल वार्षिक पहचान, डेटा सत्यापन के अलावा उनकी मासिक पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एक प्रभावी माध्यम प्रदान करेंगे। इन केंद्रों तक पहुंच मुफ्त प्रदान की जाएगी, जिसमें मामूली सेवा शुल्क डीएडी द्वारा वहन किया जाएगा।

इन समझौता ज्ञापनों के साथ, स्पर्श सेवाएं अब देश भर में कुल 15 बैंकों की 26,000 से अधिक शाखाओं में उपलब्ध होंगी। यह रक्षा विभाग के 199 समर्पित सेवा केंद्रों और देश भर में 3.75 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटरों के अतिरिक्त है।

उल्लेखनीय है कि स्पर्श रक्षा मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देश्य रक्षा पेंशनभोगियों को व्यापक समाधान प्रदान करना है। यह रक्षा पेंशन के प्रबंधन में एक मौलिक बदलाव है क्योंकि यह दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता लाने पर केंद्रित है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पारदर्शी और त्वरित एनओसी अनुमोदन के लिए संशोधित राजमार्ग प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे ईंधन स्टेशनों,…

3 घंटे ago

आईएनएस विक्रांत पर आयोजित समापन समारोह ने समुद्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की

भारतीय नौसेना का प्रमुख बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास, एक्सरसाइज मिलान 2026, 25 फरवरी 2026 को विशाखापट्टनम…

3 घंटे ago

श्रीलंका T20 क्रिकेट विश्‍व कप से बाहर, न्‍यूजीलैंड ने सुपर 8 में 61 रन से हराया

श्रीलंका की टीम आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्वकप से बाहर हो गई है। कोलंबो में सुपर-8…

3 घंटे ago

ईरान और अमेरिका आज जिनेवा में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे

ईरान और अमरीका के राजनयिक आज जिनेवा में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे। ईरान…

3 घंटे ago

NIA ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में शामिल दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

एनआईए ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में कथित…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यरूशलम में नेसेट के विशेष पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया। वे…

4 घंटे ago