भारत

रक्षा मंत्रालय 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर देश भर में 15 लाख पेड़ लगाने का अभियान चलाएगा

रक्षा मंत्रालय 15 अगस्त, 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर देश भर में 15 लाख पेड़ लगाने का अभियान चलाएगा। यह वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ (ए ट्री इन द नेम ऑफ मदर) अभियान का एक हिस्सा है और इसे तीन सेनाओं एवं डीआरडीओ, रक्षा पीएसयू, सीजीडीए, एनसीसी, सैनिक स्कूल, आयुध कारखानों जैसे संबंधित संगठनों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

इस तथ्य को याद रखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी और भारत एवं दुनिया भर के सभी लोगों से मां को श्रद्धांजलि के रूप में एक पेड़ लगाने का आग्रह किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस अभियान में भाग लिया और अपनी मां की स्मृति में पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से प्रकृति की रक्षा के अभियान में शामिल होने तथा पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

6 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

6 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

6 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

6 घंटे ago