भारत

रक्षा मंत्रालय के दिव्यांगजन अभियान को कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान से माउंट किलिमंजारो के लिए नई दिल्ली से रवाना किया गया

रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई), दार्जिलिंग 02 से 20 अगस्त, 2024 के दौरान कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान से अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो तक दिव्यांगजन अभियान चला रहा है। 30 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में अभियान को रक्षा मंत्रालय की अपर सचिव दीप्ति मोहिल चावला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान दल में उदय कुमार 91 प्रतिशत दिव्यांग हैं, जिनका एक पांव घुटने से ऊपर तक कटा है। इनके अलावा दल में वायु सैनिक और हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य ग्रुप कैप्टन जय किशन, कैप्टन श्रुति एस. चनवीरगौड़ा, सूबेदार महेंद्र कुमार यादव, पावेल शर्मा और सुलक्षणा तमांग शामिल हैं। उदय कुमार पहले ही पश्चिमी सिक्किम के कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान में माउंट रेथेनॉक (16,500 फीट) पर चढ़ चुके हैं, जो आगामी चुनौतियों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल कायम कर रहा है।

78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अभियान के दौरान भारत के गौरव और एकता को प्रदर्शित करते हुए 7,800 वर्ग फुट का राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाएगा। अभियान दल अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर सबसे बड़ा भारतीय ध्वज फहराने वाले पहले दिव्यांगजन अभियान के रूप में इतिहास रचेगा। यह अभियान भारतीय लोगों की शक्ति, दृढ़ संकल्प और एकता का प्रमाण है। इसका उद्देश्य युवाओं, दिव्यांगजनों और वंचित लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है, चाहे वे सपने कितने ही मुश्किल क्यों न हों।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

12 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

13 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

13 घंटे ago