Defence News

रक्षा सचिव ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर द्विपक्षीय बैठकें की

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 11 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु में 15वें एयरो इंडिया के अवसर पर ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मंत्री लॉर्ड वर्नोन कोकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग, विशेष रूप से औद्योगिक और समुद्री क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और एयरो इंजन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इससे पहले रक्षा सचिव ने लॉर्ड कोकर और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून के साथ ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद की गोलमेज बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस गोलमेज बैठक में भारतीय और ब्रिटेन की रक्षा कंपनियों के लिए वर्तमान समय में जारी और भविष्य की संयुक्त परियोजनाओं पर एक साथ काम करने के अवसरों पर चर्चा की गई। इस बैठक में ब्रिटेन के कई रक्षा उद्योगों ने भाग लिया। इसमें भारतीय उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के नेतृत्व ने किया।

रक्षा सचिव ने इटली के रक्षा उप-मंत्री माटेओ पेरेगो डि क्रेमनागो के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने रक्षा सहयोग गतिविधियों को बढ़ाने के तरीकों और उपायों पर चर्चा की जिसमें सामुद्रिक एवं हवाई सेवाओं में आदान-प्रदान में वृद्धि और भारत व इटली की कंपनियों के लिए संयुक्त परियोजना के अवसर शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

45 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

1 घंटा ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

1 घंटा ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

1 घंटा ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

1 घंटा ago