Defence News

रक्षा सचिव और इंडोनेशिया के रक्षा महासचिव नई दिल्ली में 7वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे

भारत और इंडोनेशिया के बीच सातवीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की बैठक 03 मई, 2024 को नई दिल्ली में होगी। इस बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने और इंडोनेशिया के रक्षा महासचिव एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डोनी एर्मावान टौफैंटो, एमडीएस करेंगे। दोनों पक्ष साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखेंगे।

भारत-इंडोनेशिया मित्रता को 2018 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था। इस मित्रता ने रक्षा उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में नए सहयोग की अनुमति देने के लिए द्विपक्षीय संबंधों का दायरा बढ़ाया है। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध इस बढ़ती साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

दोनों देशों के बीच रक्षा गतिविधियों में विविधता आई है। इनमें रक्षा सेवाओं के बीच व्यापक संपर्क, सैन्य आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय दौरे, क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग, जहाज यात्राएं और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।

भारत और इंडोनेशिया के बीच 2001 में हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग समझौते में सहयोग के संभावित क्षेत्रों और साझा हित के मामलों का पता लगाने एवं उन्हें चिन्हित करने, स्वीकृत सहकारी गतिविधियों को शुरू करने, समन्वय करने, निगरानी करने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए जेडीसीसी की स्थापना की गई थी।

भारत की यात्रा पर आए इंडोनेशिया के रक्षा महासचिव आज से 4 मई, 2024 तक रहेंगे। इस दौरान वे नई दिल्ली और पुणे में भारतीय रक्षा उद्योगों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

17 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

17 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

19 घंटे ago