भारत

रक्षा सचिव गिरि‍धर अरमाने ने रक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढांचा विकास के लिए आत्‍म-निर्भरता पर बल दिया

रक्षा सचिव गिरि‍धर अरमाने ने रक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढांचा विकास के लिए आत्‍म-निर्भरता पर बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि देश इस क्षेत्र में औरों पर निर्भर नहीं रह सकता। आज नई दिल्‍ली में रक्षा अनुसंधान और वि‍कास संगठन-डीआरडीओ की राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी और प्रदर्शनी के उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आत्‍म-निर्भरता केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के आर्थिक विकास का महत्‍वपूर्ण सूत्र है। आत्‍म-निर्भरता से बुनियादी ढांचे की पूंजीगत लागत कम होती है। यूक्रेन के लिए अमरीका की देर से मिली सहायता का उदाहरण देते हुए गिरि‍धर अरमाने ने कहा कि विश्‍व की भू-राजनीति में कोई भी विश्‍वसनीय मित्र नहीं होता और देश दूसरों पर निर्भर नहीं सकता। उन्‍होंने रक्षा क्षेत्र के लिए नवाचारी और उन्‍नत प्रौद्योगिकी निर्मित उपकरणों की आवश्‍यकता बताई।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

4 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

4 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

4 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

4 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

4 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

4 घंटे ago