भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी की संभावना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा के 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना आठ फरवरी को होगी।

चुनाव के बाद अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी (आप) की हार का अनुमान व्यक्त किया है। कई सर्वेक्षणों में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है।

‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। इस एजेंसी ने आप को 32 से 37 तथा कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है।

‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि भाजपा 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है। इस सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

‘पीपुल्स इनसाइट’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा को 40-44 सीट मिल सकती हैं। उसका अनुमान है कि आप को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं।

‘पीपुल्स प्लस’ के एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, भाजपा को 51-60 सीट मिल सकती हैं तो आप को सिर्फ 10-19 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं है।

‘पोल डायरी’ के सर्वेक्षण का अनुमान है कि भाजपा को 42-50 सीट मिल सकती हैं तथा आप 18-25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है। सर्वेक्षण में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वर्ष 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था और तब से वह राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर है।

Editor

Recent Posts

UP ATS ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 24 वर्षीय एक जवान को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए…

1 घंटा ago

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू होगी

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी डॉलर की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जलडमरूमध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों की आवाजाही ठप

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों…

4 घंटे ago

कैबिनेट ने भारत के साथ ज़मीनी सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए दिशा-निर्देशों में बदलाव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के साथ जमीनी सीमा साझा…

5 घंटे ago