चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद लाइन में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति है। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ। वोटों की गिनती शनिवार 8 फरवरी को होगी। लगभग एक करोड़ 56 लाख से अधिक मतदाता छह सौ 99 उम्‍मीदवारों के चयन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

प्रमुख उम्‍मीदवारों में आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी, दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, भारतीय जनता पार्टी के विजेन्‍द्र गुप्‍ता, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, कैलाश गहलोत और कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित, हारून युसूफ और अल्‍का लांबा चुनाव मैदान में हैं।

स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्‍त प्रबंध किये गए हैं। विधानसभा के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 13 हजार सात सौ से अधिक मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं, इनमें से 70 मतदान केन्‍द्रों को पूर्ण रूप से महिलाएं और 70 अन्‍य मतदान केन्‍द्रों का प्रबंधन दिव्‍यांगजन कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सुचारू रूप से मतदान के लिए एक लाख 80 हजार से अधिक मतदानकर्मी तैनात किये हैं।

यह सुनिश्चित किया गया है कि मतदान प्रक्रिया के निर्विघ्‍न संचालन के लिए सभी मतदान केन्‍द्रों पर आवश्‍यक सुविधाएं मिलें। इनमें रैंप, व्‍हीलचेयर, चिकित्‍सा दल और क्रैच सुविधाएं शामिल हैं।

कुल एक करोड़ 56 लाख मतदाताओं में 83 लाख पुरुष, लगभग 72 लाख महिलाएं और एक हजार दो सौ 67 ट्रांसजेंडर हैं। इनमें से सात सौ 83 मतदाता एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

5 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

5 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

5 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

5 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

5 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

6 घंटे ago