भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 60 से अधिक प्रतिशत मतदान, मतगणना शनिवार को होगी

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए कल शाम मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, रात 11:30 बजे तक दिल्ली में औसत मतदान 60.42% दर्ज किया गया। सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली और सबसे कम 56.16 प्रतिशत मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली में हुआ। शाहदरा जिले में मतदान का प्रतिशत 63.94 प्रतिशत रहा। उत्तरी दिल्ली में 59.55 प्रतिशत और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

कल जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई, उनमें आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली और रमेश बिधूड़ी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से देवेंद्र यादव, संदीप दीक्षित और अलका लांबा इस चुनाव के प्रमुख उम्‍मीदवार थे। चुनाव मैदान कुल 699 उम्मीदवार थे।

निर्वाचन आयोग ने राजधानी में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर कड़ा रूख अपनाया गया था। 7 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने लगभग 236 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। मतगणना शनिवार को होगी।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने वाराणसी में काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज वाराणसी में काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का…

2 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने आज हॉकी इंडिया के प्रस्‍तावित चुनाव 5 दिसंबर को कराने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने आज हॉकी इंडिया के प्रस्‍तावित चुनाव 5 दिसंबर को कराने की अनुमति…

4 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ऑटम टर्म 2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ऑटम टर्म…

6 मिनट ago

IICA और पुनर्वास महानिदेशालय ने रक्षा अधिकारियों के लिए ‘कॉर्पोरेट गवर्नेंस में डायरेक्टर्स सर्टिफिकेशन’ के छठे बैच को पूरा किया

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स (आईआईसीए), जो मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स का एक थिंक टैंक…

8 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को मंजूरी दे…

11 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

21 घंटे ago