भारत

दिल्ली विधानसभाध्‍यक्ष ने अमर्यादित व्यवहार के लिए आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों को निलंबित किया

आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों को उनके अभद्र व्‍यवहार के कारण आज दिल्‍ली विधानसभा से दिनभर के लिए निष्‍कासित कर दिया गया है। निष्‍कासित विधायकों में विपक्ष की नेता आतिशी और आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता गोपाल राय शामिल हैं। आज सुबह जब उपराज्‍यपाल वी. के. सक्‍सेना सदन को संबोधित कर रहे थे तब विपक्षी सदस्‍यों ने दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के कमरे से डॉक्‍टर भीमराव आम्‍बेडकर और भगत सिंह की तस्‍वीर हटाए जाने पर नारेबाजी शुरू कर दी। इस आरोप का खंडन सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पहले ही कर चुकी है। इस हंगामे के बीच अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने बार-बार सदन में व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। लेकिन विपक्षी सदस्‍यों ने अपना विरोध जारी रखा।

बाद में, अध्‍यक्ष ने विरोध करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायकों को उनके अभद्र व्‍यवहार के कारण बर्खास्‍त करने की घोषणा की। अपने संबोधन में उपराज्‍यपाल ने कहा कि दिल्‍ली सरकार नीति मार्गदर्शन के लिए दस्‍तावेज के रूप में विकसित दिल्‍ली संकल्‍प पत्र को लागू करेगी और लोगों से किए गए सभी वायदों को पूरा करेगी।

आगामी पांच वर्षों में मेरी सरकार साधारण नागरिकों से संबंधित पांच बुनियादी जरूरतों समेत निम्‍न दस प्रमुख क्षेत्रों पर व्‍यापक जोर देगी। भ्रष्‍टाचार मुक्‍त कुशल प्रशासन, सशक्‍त नारी, गरीब कल्‍याण, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार, उत्‍कृष्‍ट शिक्षा व्‍यवस्‍था, विश्‍व स्‍तरीय सड़क परिवहन, सच एवं प्रदूषण मुक्‍त दिल्‍ली, यमुना नदी का पूर्णउद्धार।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

3 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

3 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

3 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

3 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

3 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

17 घंटे ago