दिल्ली में भारी बारिश के बाद दिल्ली CMO ने एक बयान जारी किया है। “दिल्ली की सभी मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेशों के बाद सभी सरकारी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया है। जल बोर्ड, PWD और नगर निगम की टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर तैयार हैं। दिल्ली सरकार जलभराव की समस्या से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।”





