दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र-एनओसी प्राप्त करने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में इस निर्णय की आज घोषणा की। इस दौरान उन्होंने रेखांकित किया कि इससे पहले लोगों को दिल्ली विकास प्राधिकरण-डीडीए से एन ओ सी प्राप्त करना अनिवार्य था जिसके कारण उन्हें लम्बी कागजी कार्यवाही और भ्रष्टाचार जैसी परेशानियां झेलनी पड रही थीं। मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि अब इन कॉलोनियों में बिना एनओसी के 15 दिन में बिजली कनेक्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राजधानी के एक हजार सात सौ 31 अनाधिकृत कालोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…