दिल्ली सरकार ने आज 500 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली-पानीपत बस सेवा की शुरूआत भी की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अब बसों की कुल संख्या चार हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने वर्ष 2028 तक इन बसों की संख्या 14 हजार से अधिक होने की आशा व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू करने की बात भी कही।
इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 18 वर्षों के अंतराल के बाद दिल्ली सरकार ने अंतरराज्यीय बस सेवाओं को पुनः आरंभ किया है। इससे पड़ोसी राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों की या्त्रा भी आरामदायक होगी। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसके अंतर्गत, सरकार 2 मार्च तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा कई पहलों का उद्घाटन करेगी। दिल्ली सरकार इस महीने की 21 तारीख को अपने एक वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट भी जारी करेगी।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…