भारत

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्‍य से ग्रैप-4 के अंतर्गत अपना अभियान तेज किया

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्‍य से ग्रैप-4 के अंतर्गत अभियान तेज कर दिया है। दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मंज़िंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और निर्माण स्थलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दिल्‍ली सरकार ने एक बयान में कहा कि इसका अनुपालन न करने वाले कुल 612 उद्योगों को बंद कर दिया गया है और तीन दिनों में एक लाख से अधिक प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इस दौरान तीन हजार से अधिक निरीक्षण किए गए 12 हजार चालान काटे गए और 16 हजार से अधिक वाहनों की जांच की गई। सरकार ने क्षेत्रीय इंजीनियरों और जिलाधिकारियों को निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिए हैं।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दी

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…

1 मिनट ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…

9 मिनट ago

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…

22 मिनट ago

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम अधिसूचित किया

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…

26 मिनट ago

डीआरआई मुंबई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़; लगभग 30 किलोग्राम सोना (कीमत ₹38 करोड़) जब्त, 24 महिला कैरियर गिरफ्तार

संगठित सोने की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने…

34 मिनट ago