दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कल भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे जरूरतमंद और कामगार लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण योजना बताया। इसके अंतर्गत उन्हें पांच रुपये में भोजन उपलब्ध होगा। इस तरह की 45 कैंटीन कल से शुरू हो गई हैं, जबकि शेष 55 कैंटीन अगले 15 दिन में शुरू हो जाएंगी। हमारे मजदूर भाई-बहन, हमारे जरूरतमंद लोग उस कैंटीन में जा के अपनी जेब में से पांच रुपये दे करके अपना भोजन कर पाएगा। अटल कैंटीन के माध्यम से भोजन देने का काम अब दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये कैंटीन अटल बिहारी वाजपेयी के किसी भी व्यक्ति के भूखा नहीं सोने के सपने को साकार करेगी। पांच रुपये का ये जो एक प्रकल्प शुरू किया है भोजन का दोपहर और शाम दोनों समय इससे लाखों लोग लाभान्वित होने वाले हैं और अटल जी का जो कहना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए। उसको एकदम और चरितार्थ ये कैंटीन्स करेंगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…