भारत

दिल्ली सरकार ने अटल कैंटीन शुरू की, पांच रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कल भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इसे जरूरतमंद और कामगार लोगों के लिए अधिक महत्‍वपूर्ण योजना बताया। इसके अंतर्गत उन्‍हें पांच रुपये में भोजन उपलब्‍ध होगा। इस तरह की 45 कैंटीन कल से शुरू हो गई हैं, जबकि शेष 55 कैंटीन अगले 15 दिन में शुरू हो जाएंगी। हमारे मजदूर भाई-बहन, हमारे जरूरतमंद लोग उस कैंटीन में जा के अपनी जेब में से पांच रुपये दे करके अपना भोजन कर पाएगा। अटल कैंटीन के माध्‍यम से भोजन देने का काम अब दिल्‍ली सरकार के द्वारा शुरू किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये कैंटीन अटल बिहारी वाजपेयी के किसी भी व्‍यक्ति के भूखा नहीं सोने के सपने को साकार करेगी। पांच रुपये का ये जो एक प्रकल्‍प शुरू किया है भोजन का दोपहर और शाम दोनों समय इससे लाखों लोग लाभान्वित होने वाले हैं और अटल जी का जो कहना है कि कोई भी व्‍यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए। उसको एकदम और चरितार्थ ये कैंटीन्स करेंगी।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

2 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

2 घंटे ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

2 घंटे ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

2 घंटे ago