दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को अत्यधिक फीस और अभिभावकों तथा छात्रों को परेशान करने की शिकायतों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। कल नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूल फीस में कोई भी बढ़ोतरी मौजूदा नियमों और कानूनों के तहत की जानी चाहिए और इसका उल्लंघन करने वाले स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लगातार कुछ स्कूलों से पेरेंट्स मुझसे आकर मिल रहे हैं और वो अपनी समस्याएं बता रहें हैं। दैट इज़ फॉर श्योर किसी भी स्कूल को ये कतई अधिकार नहीं है कि वो किसी पेरेंट्स को या बच्चों को हैरस करें, तंग करें या स्कूल से निकालने की धमकी दें या अननॉर्मल फीस हाइक करें। इसके लिए नियम, कायदे, कानून हैं, जिनकी अनुपालना जो है वो बहुत जरूरी है। यदि कोई भी स्कूल इस तरीके से करता हुआ पाया जाएगा तो, उसको अपने आप भुगतना पड़ेगा।
आज पूरे देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस प्रतिवर्ष 28…
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिन की यात्रा पर आज मुंबई पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्नी…
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘वायुशक्ति–26’ अभ्यास का…
भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सात दशमलव आठ प्रतिशत की…
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सभी संघीय एजेंसियों को एआई डेवलपर एंथ्रोपिक की तकनीक का…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने क्यूबा के संभावित ‘मैत्रीपूर्ण अधिग्रहण‘ का संकेत दिया है।…