पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ओपन एकरेज लाइसेंसिंग नीति बोली के नौंवे दौर में एक लाख 36 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र के 28 ब्लॉक आवंटित किए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह भारत की अप्रयुक्त ऊर्जा संभावना तक पहुंचने और आयात निर्भरता कम करने में सहायक होगा। हाल ही में पारित आउटफील्ड (विनियामक और विकास) संशोधन विधेयक को लेकर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि बेहतर कार्यान्वयन के लिए सार्वजनिक डोमेन में नियम जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र के हितधारकों को आगे आने और अपनी जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया। हरदीप सिंह पुरी ने साझा उपक्रमों और विदेशी निवेशकों से तकनीकी सहायता को लेकर आशा व्यक्त की।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…