भारत

आज पूरे देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है

आज पूरे देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को महान भौतिकी विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस अभूतपूर्व खोज के लिए सर रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान संचार गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन करेगा। इस वर्ष का विषय है “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक”। यह विषय वैज्ञानिक प्रगति को भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने के दृष्टिकोण से जोड़ता है और महिला शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों की भूमिका को मान्यता देता है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय विकास और वैश्विक हित के लिए युवाओं को सशक्त बनाने, अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के संकल्प को दोहराया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की भावना का जश्न मना रहे हैं, जो राष्ट्र को आगे बढ़ाती है।

उन्होंने कहा कि यह दिन सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की अभूतपूर्व खोज की याद दिलाता है, जिसने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया।

Editor

Recent Posts

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की

भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र (टीएमएम) की 8वीं बैठक ब्राजील के ब्रासीलिया में संपन्न हुई। इस…

4 घंटे ago

अमरीकी सेना ने ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमले किए, जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाया

अमरीका ने कल रात होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित लारक द्वीप पर ईरान के सैन्य ठिकानों…

8 घंटे ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने आज ताशकंद में शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस वर्ष ताशकंद में…

8 घंटे ago