दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से आयु पूरी कर चुके वाहनों को ईँधन नहीं देने के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस संबंध में आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के पर्यावरण को स्वच्छ करेगी और यहां के वाहनों को जब्त नहीं होने देगी। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आयोग को अवगत कराया है कि जो स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे लगाए गए हैं, वह एक मजबूत प्रणाली नहीं हैं, और उनके साथ अभी भी कई चुनौतियां हैं।
उनको हमने बताया कि एमकेएमपीआर कैमरे लगाए हैं। ये वो सिस्टम नहीं है। अभी तक इनके अंदर बहुत सारे चैलेंजिज है। यह स्पीकर भी मैन्युपुलेटिड हैं। ….जो हैं इसमें एक और चेलेंज आ रहा है। वो है कि एचएसपी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट हैं इनमें से भी जो जिन पर नहीं है उनको आईडेंटिफाई नहीं कर रहा पेट्रोल पंप में झगड़ा हो रहा है, कि भई ये भी 10 साल से पुरानी गाड़िया तुम इसको क्यों नहीं छेड़ रहे इसमें एरर्स भी आ रहे हैं। और इसकी इंप्लिमेंटेशन में दिक्कतें और चेलेंजिज भी हैं। इसका इलाज तभी होगा जब इसको रोबो सिस्टम किया जाए। और सारी जगह पर बराबर किया जाए।
भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…
यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…
भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…