बिज़नेस

दिल्ली मेट्रो और कोंकण रेलवे ने आगामी मेट्रो रेल परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने भारत और विदेशों में आगामी मेट्रो रेल परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डीएमआरसी के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट संचार) अनुज दयाल के अनुसार, समझौते के तहत दोनों संगठनों को मेट्रो और रेलवे, हाई-स्पीड रेल, राजमार्ग, पुल, सुरंग, संस्थागत भवन, कार्यशालाएं या डिपो, सिग्नल और दूरसंचार संबंधी कार्य, तथा रेलवे विद्युतीकरण सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए परियोजना सेवा प्रदाता के रूप में नामित किया गया है।

अनुज दयाल ने बताया कि समझौता ज्ञापन पर डीएमआरसी के निदेशक (व्यापार विकास) पी के गर्ग और केआरसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संतोष कुमार झा ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड की विशेषता का उपयोग करके विभिन्न बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सहयोग को बढ़ावा देना ही इस साझेदारी का उद्देश्य है।

अनुज दयाल ने आगे कहा कि डीएमआरसी और केआरसीएल के बीच सहयोग से दोनों संगठनों को भविष्य में नई परियोजनाएं विकसित करने में सहायता मिलेगी।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

7 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

7 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

7 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

7 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

7 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

7 घंटे ago