भारत

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवास में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवास में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों और दो भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। दक्षिणी दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्‍त संजय कुमार जैन ने बताया कि पिछले एक महीने में 12 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से फर्जी दस्‍तावेज बरामद हुए हैं।

बंग्‍लादेशी इमीग्रेंट को लाने वाला रैकिट बस्‍ट किया है। इससे पहले दो रैकेट बस्‍ट किए गए थे। इस रैकिट में हमने अब तक दो बंग्‍लादेशी और दो इंडियन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो बंग्‍लादेशी जो हैं वो हसबैण्‍ड-वाइफ हैं। इसके अलावा दो हमने जो इंडियन पकड़े हैं उसमें एक नाम अमिलुइस्‍लाम है जो मेघालय असम का रहने वाला है और दूसरा आशीष मेहरा जो गुडगांव का रहने वाला है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

11 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

11 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago