दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक अंतर्राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय पाकिस्तान-समर्थित गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
स्पेशल सेल एडिशनल CP प्रमोद कुमार कुशवाहा ने कहा, इस गैंग ने पंजाब के गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने ग्रेनेड फेंका था और उन्होंने कई दूसरी जगहों पर भी रेकी की थी। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में काम करना शुरू कर दिया था। इसी सिलसिले में सबसे पहले 26 तारीख को विकास प्रजापति, 29 तारीख को हरगुनप्रीत सिंह और 30 तारीख यानी आज आरिफ को गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी से पता चला कि ये शहजाद भट्टी के लिए काम करते थे और ये तीनों 25 तारीख को हुए ग्रेनेड हमले में शामिल थे। ये लोग शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में थे और इनकी नियुक्ति सीधे सोशल मीडिया और कुछ दूसरे लोगों के ज़रिए हुई थी। इनका दिल्ली ब्लास्ट से कोई संबंध नहीं है।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…