खेल

तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच में रांची में कल भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच में रांची में कल भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। 350 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका आखिरी ओवर में 332 रन पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट जबकि हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली के 120 गेंद में 135 रन की मदद से भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। यह विराट कोहली का 52वां एकदिवसीय अंतरर्राष्‍ट्रीय शतक था। कोहली अब एक दिवसीय अंतरर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए कप्तान केएल राहुल ने 60 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 57 रन की पारी खेली। विराट कोहली को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत ने श्रृंखला में एक – शून्‍य से बढत बना ली है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

38 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

1 घंटा ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

2 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

2 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

2 घंटे ago