भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होल्नेस के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होल्नेस के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की आशा है। डॉ. होल्नेस की यह पहली भारत यात्रा है। वे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी भेंट करेंगे। चार दिन की यात्रा के दौरान डॉ. एंड्रयू होल्नेस उद्योग और व्यापार जगत के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। वे कल वाराणसी जायेंगे।

भारत और जमैका के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक संबंध हैं और जमैका के प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थ‍िक संबंधों को बल मिलेगा और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढे़गा। जमैका की कई विकास परियोजनाओं में भारत अहम भूमिका निभा रहा है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा एक मिलियन अमरीकी डॉलर की सहायता राशि की मदद से जमैका के किस्‍टन टाउन में एक ग्रामीण विकास परियोजना लागू की जा रही है। व्‍यापार और निवेश के मोर्चे पर दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और गहरे होते जा रहे हैं। भारत और जमैका के बीच व्‍यापार 66 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

5 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

5 घंटे ago