दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के साथ मिलकर शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई), राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुरक्षा अभ्यास किया। लगभग 200 विद्यालयों को बम की झूठी खबर मिलने के कुछ दिन बाद यह अभ्यास किया गया।
एनएसजी कमांडो और दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे आईजीआई हवाई अड्डे पर अभ्यास किया। अभ्यास के हिस्से के रूप में हवाई अड्डे की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को एक नकली आतंकी हमले के बारे में सूचना दी गई।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) जैसी अन्य एजेंसियां भी इस अभ्यास में शामिल हुईं।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…