दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन एवं लोकसेवकों को कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आतिशी आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थकों के साथ थीं जिन्होंने फतेह सिंह मार्ग पर एक अधिकारी को कथित रूप से उसका कर्तव्य पालन करने से रोका। उन्होंने बताया कि आप के दो सदस्यों ने कथित रूप से पुलिस कांस्टेबल पर हमला किया।
मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने कालकाजी से ‘आप’ उम्मीदवार के खिलाफ गोविंदपुरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई तब की गई जब ‘आप’ उम्मीदवार 50-70 समर्थकों और 10 वाहनों के साथ फतेह सिंह मार्ग पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आतिशी को आदर्श आचार संहिता के दिशानिर्देशों के अनुसार क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया लेकिन उन्होंने एक अधिकारी को उसके कर्तव्यों का पालन करने से रोका।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (दक्षिणपूर्व) के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया, ‘‘सोमवार रात को 12 बजकर 59 मिनट पर बाबा फतेह सिंह मार्ग, गोविंदपुरी में एक सभा की सूचना मिली। हेड कांस्टेबल कौशल पाल ने इस पर कार्रवाई की और वीडियोग्राफी शुरू कर दी। आप सदस्य अश्मित और सागर मेहता ने पाल का रास्ता रोका और उन पर हमला किया।’’
आतिशी ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अपने खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किए जाने के लिए निर्वाचन आयोग की आलोचना की। पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि कालकाजी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिद्वंद्वी रमेश बिधूड़ी और उनके परिवार के सदस्य खुलेआम ‘‘गुंडागर्दी’’ कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…