राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के बाद एक बार फिर पारा बढ़ने लगा और सोमवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के एक बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में से नजफगढ़ में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नरेला में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री, रिज में 44.9 डिग्री और पालम में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी में सोमवार को सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 20 प्रतिशत से 39 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने, कई स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्रामीण परिवर्तन के विजन के…
सरकार ने धारा 112(1) के साथ पढ़े धारा 112(3) के अंतर्गत वस्तु एवं सेवा कर…
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) और आरईसी लिमिटेड (आरईसी) के निदेशक मंडल ने कंपनी अधिनियम,…
नई दिल्ली में 29 जून को वॉरफेयर एंड एयरोस्पेस स्ट्रेटेजी प्रोग्राम (डब्ल्यूएएसपी) के सफल समापन…
तीन जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में…
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता-यूसीसी लागू करने का फैसला किया है।…