दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के स्नातक प्रवेश के लिए मंगलवार को साझा सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) शुरू की। डीयू रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय इस वर्ष से प्रत्येक पाठ्यक्रम में अतिरिक्त सीट के तहत एकल कन्या संतान छात्राओं को दाखिला देगा।
डीन (प्रवेश) हनीत गांधी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छात्रों के पंजीकरण के लिए सीएसएएस वेबसाइट शुरू की गई है। डीयू ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के साथ-साथ नॉन-कॉलेजिएट वूमेन्स एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के लिए भी प्रवेश शुरू कर दिया है।
प्रवेश कुछ पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) अंक और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए कक्षा 12 के अंकों पर आधारित होगा। संवाददाता सम्मेलन को एसओएल की निदेशक पायल मागो ने भी संबोधित किया।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…
भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…
देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…