मौसम

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण हवाई और रेल सेवाएं बाधित; 64 उड़ानें रद्द

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। भारतीय रेल के अनुसार, दिल्ली आने वाली लगभग 18 रेलगाडियां तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण आज 64 उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।

इस बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने यात्रियों को हवाई अड्डे पहुंचने से पहले उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली की बात करें तो आज जो है विजिबिलिटी 50 मीटर है। काफी लंबा टाइम रहा और दिल्‍ली–एनसीआर में घना कोहरा रहा। इंप्रूव हो रहा है और दिन के तापमान में काफी गिरावट हुआ। कल जैसे 18 डिग्री था 11:30 तक, दो जगह पर ठंड भी रिकॉर्ड हो सकता है और पंजाब, हरियाणा में भी जैसे अमृतसर है, चंडीगढ़ है काफी जगह में जीरो 50 मीटर रिकॉर्ड हुआ है। हालात कोहरा का जो उत्‍तर प्रदेश पूर्वी इलाका और बिहार में काफी इंप्रूवमेंट दिखाई दिया गया है और सब का अभी नजर है कि जो पश्चिम डिस्‍टरबेंस है वो आ रहा है 31 तारीख को।

Editor

Recent Posts

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

2 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

6 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों…

10 मिनट ago

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज…

12 मिनट ago

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

15 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक…

19 मिनट ago