भारत

डाक विभाग ने कारगिल विजय दिवस रजत जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

डाक विभाग ने कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज लद्दाख के द्रास, कारगिल में एक स्‍मारक डाक टिकट जारी किया। यह विशेष डाक टिकट हमारे सशस्त्र बलों के अप्रतिम पराक्रम, दृढ़ संकल्प और बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कारगिल युद्ध में भारत की शानदार जीत की 25वीं वर्षगांठ का कीर्तिगान करते हुए जारी किया गया है।

पच्चीस साल पहले, इसी दिन ऑपरेशन विजय के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने अदम्य साहस और अथक भावना के साथ, लद्दाख के द्रास, कारगिल और बटालिक सेक्टरों की बर्फीली चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। यह ऑपरेशन, जिसे अक्सर कारगिल युद्ध के रूप में जाना जाता है, हमारे सैनिकों और युवा अधिकारियों की अदम्य इच्छाशक्ति और वीरता का प्रमाण है।

स्मारक डाक टिकट जारी: द्रास, कारगिल में आज जारी किया गया स्मारक डाक टिकट इन नायकों और उनकी विरासत के प्रति श्रद्धांजलि है। कारगिल युद्ध के दौरान सैटेलाइट टेलीविजन के आगमन की बदौलत हमारे सैनिकों की वीरता देश के हर घर तक पहुंची, जिससे कारगिल, बटालिक, द्रास, मश्कोह और तुरतुक जैसे स्थान राष्ट्रीय गौरव और सम्मान के प्रतीक बन गए। यह डाक टिकट न केवल हमारे सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि हमारे सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों द्वारा याद और सम्मानित किया जाए।

इस महत्‍वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, “कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी करना हमारे सैनिकों की बहादुरी और बलिदान के प्रति उत्‍कृष्‍ट श्रद्धांजलि है। यह टिकट न केवल हमारे सैनिकों की वीरता का सम्मान करता है, बल्कि उनकी वीरता और राष्ट्रीय गौरव की भावना की प्रबल याद भी दिलाता है। इसके साथ ही, मैं भारतीय डाक विभाग को हमारे इतिहास की महत्वपूर्ण घटना को दर्शाने वाला सार्थक टिकट बनाने के लिए बधाई देता हूं। मैं सभी नागरिकों को इस टिकट को केवल एक संग्रहणीय वस्तु के रूप में ही नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वालों के प्रति हमारी चिरस्थायी कृतज्ञता और सम्मान के प्रतीक के रूप में खरीदने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।”

इसके साथ ही, हम ऑपरेशन विजय, 1999 के बहादुरों की स्मृति में खुद को फिर से समर्पित करते हैं। यह स्मारक टिकट उनकी अद्वितीय बहादुरी और हमारे राष्ट्र की कृतज्ञता की निरंतर याद दिलाता रहे।

यह टिकट ऑनलाइन माध्यम से खरीद के लिए ई-पोस्ट ऑफिस : https://www.epostoffice.gov.in/ पर और ऑफलाइन खरीद के लिए संसद मार्ग, डाकघर, नई दिल्ली में भी उपलब्ध है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 राज्यों को कृषि विकास के लिए 1,183 करोड़ रु. से अधिक की दूसरी ‘मदर सैंक्शन’ जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में प्रधानमंत्री…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें…

9 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में नीट पेपर लीक मुद्दे…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा यार्ड के पुनर्निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा (बीवीपी) यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को लगभग 125…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 233 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर 233…

10 घंटे ago