भारत

ED ने तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी, उनके बेटे के खिलाफ खनन से जुड़े धनशोधन मामले में संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने तमिलनाडु के मंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता के. पोनमुडी, उनके बेटे एवं पूर्व सांसद पी. गौतम सिगामणि और परिवार के सदस्यों के खिलाफ खनन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में 14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने जांच के तहत पिछले साल जुलाई में 73 वर्षीय उच्च शिक्षा मंत्री और उनके बेटे के चेन्नई और विल्लुपुरम स्थित परिसरों पर छापेमारी की थी। कथित अवैध खनन से संबंधित धनशोधन का यह मामला राज्य पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है।

एजेंसी ने कहा कि उसने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 14.21 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी किया है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 2007-2010 के दौरान जब पोनमुडी खान मंत्री थे, उन्होंने डॉ. पी गौतम सिगामणि, सिगामणि के रिश्तेदार के. एस. राजमहेंद्रन और जयचंद्रन के नाम पर पांच लाइसेंस कथित तौर पर आवंटित किये थे।

Editor

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे का समर्थन किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे’- आई एम ई सी का…

1 मिनट ago

राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय…

12 घंटे ago

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…

12 घंटे ago

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज की

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।…

12 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने यूरोपीय संसद के ITRE प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…

15 घंटे ago