भारत

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव कल चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव कल सुबह चक्रवात में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोन्था मंगलवार शाम या रात को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके काकीनाडा के पास एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक देगा। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। चेन्नई और तमिलना़डु के उत्तरी इलाकों में इसका ज़्यादा असर ना पड़ने का अनुमान है।

तमिलनाडु के उत्‍तरी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना है। कल तमिलनाडु के अंदरूनी भागों में तेज बारिश का ऑरेज अलर्ट है। अगले 24 घंटों में तिरुवल्लूर, चेन्नई, रानीपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई और विल्लुपुरम जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इस बीच, कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन की अध्‍यक्षता में कल चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुद्दुचेरी के मुख्य सचिवों और ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समिति को चक्रवाती तूफान के संभावित मार्ग में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे तैयारी संबंधी उपायों से अवगत कराया।

उधर, ओडिशा सरकार ने राज्य के तटीय जिलों में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। बालासोर जिले में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों, विशेषकर दक्षिणी और तटीय जिलों, आपदा मोचन बलों और स्थानीय निकायों से किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहने को कहा है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

22 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

33 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

35 मिनट ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

38 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

40 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

46 मिनट ago