भारत

महाकुंभ को ‘एकता के महायज्ञ’ की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि भारत को अपनी विरासत पर गर्व

महाकुंभ को ‘एकता के महायज्ञ’ की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत को अपनी विरासत पर गर्व है और वह नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन के युग का शुभारंभ है जो देश के लिए एक नया भविष्य लिखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में भागीदारी करने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि इसने हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध बनाए रखने के लिए कई शताब्दियों तक एक सशक्त नींव रखी है। एकता के महाकुंभ के सफल समापन पर संतोष जताते हुए और नागरिकों को उनकी अथक मेहनत, प्रयासों और दृढ़ संकल्प के लिए धन्यवाद देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक ब्लॉग में अपने विचार लिखे और इसे एक्स पर साझा किया।

“महाकुंभ संपन्न हुआ…एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है! महाकुंभ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का प्रयास किया है…”

“महाकुंभ में जिस भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की है वो सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध रखने के लिए कई सदियों की एक सशक्त नींव भी रख गया है।“

“प्रयागराज का महाकुंभ आज दुनियाभर के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के साथ ही प्लानिंग और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के लिए भी रिसर्च का विषय बन गया है।“

“आज अपनी विरासत पर गौरव करने वाला भारत अब एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। ये युग परिवर्तन की वो आहट है, जो देश का नया भविष्य लिखने जा रही है।“

“समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग इस महाकुंभ में एक हो गए। ये एक भारत श्रेष्ठ भारत का चिर स्मरणीय दृश्य करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास के साक्षात्कार का महापर्व बन गया।“

“एकता के महाकुंभ को सफल बनाने के लिए देशवासियों के परिश्रम, उनके प्रयास, उनके संकल्प से अभिभूत मैं द्वादश ज्योतिर्लिंग में से प्रथम ज्योतिर्लिंग, श्री सोमनाथ के दर्शन करने जाऊंगा। मैं श्रद्धा रूपी संकल्प पुष्प को समर्पित करते हुए हर भारतीय के लिए प्रार्थना करूंगा। मैं कामना करूंगा कि देशवासियों में एकता की ये अविरल धारा, ऐसे ही बहती रहे।“

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 फरवरी, 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे सेवा तीर्थ भवन परिसर…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर 14 फरवरी को आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे

असम में 14 फरवरी 2026 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना ने पहली बार संयुक्त कार्य बल (सीटीएफ) 154 की कमान संभाली

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र और उससे भी आगे की सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा और…

2 घंटे ago

नीति आयोग ने विकसित भारत और नेट जीरो परिदृश्य पर अध्ययन रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग 9 और 10 फरवरी 2026 को विकसित भारत और नेट जीरो के परिदृश्य…

3 घंटे ago

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाकात की

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से…

6 घंटे ago

आईसीसी टी20 विश्व कप में आज भारत का सामना नामीबिया से

टी20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। दिल्ली के अरुण…

6 घंटे ago