आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 27 फरवरी 2025

महाशिवरात्रि के साथ ही कल महाकुंभ संपन्‍न होने का समाचार आज सभी अखबारों की सुर्खी है। लोक सत्‍य लिखता है- महाकुंभ के अंतिम स्‍नान पर उमडा आस्‍था का सागर। अमर उजाला के शब्‍द है- बम-बम भोले के जयकारों से गुंजे शिवालय।

यूनिवर्सल पेंशन स्‍कीम लाने की तैयारी, रोजगार की नहीं होगी शर्त, होगा फायदा हरि भूमि की खबर है। पत्र लिखता है- केन्‍द्र का नया मास्‍टर स्‍ट्रोक, यह स्‍कीम स्‍वैच्छिक और अंशदायी।

यूक्रेन दुर्लभ खनिज भंडार देने को तैयार, सुरक्षा गारंटी पर फंसा पेच हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- ग्रीन कार्ड का इंतेजार कर रहे भारतीयों को झटका, ट्रंप ने कहा कि 44 करोड़ का निवेश करो, स्‍थायी नागरिकता लो।

ग्‍लोबल वार्मिंग पर विशेषज्ञों ने चेताया- तपती धरती पर रहने को विवश होगी नई पीढ़ी दैनिक जागरण की खबर है।

जनसत्ता ने श्रीनगर में डल झील में आयोजित पर्यटन उत्‍सव में भाग लेते सब्‍जी और फूल विक्रेता की तस्‍वीरे सचित्र प्रकाशित की है।

तेज धूप से 30 के पार पहुंचा पारा, राजधानी सहित देशभर में अभी से प्रचंड गर्मी बढ रही हिन्‍दुस्‍तान की खबर है।

चांद पर पानी का पता लगाने के लिए अमरीकी यान लूनर ट्रेलब्‍लेजर की होगी आज लॉचिंग राजस्‍थान पत्रिका में है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

2 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

3 घंटे ago