भारत

NRDC के 71वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में डिज़ाइन क्लिनिक सुविधा का शुभारंभ किया गया

राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) के 71वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में डिज़ाइन क्लिनिक सुविधा का शुभारंभ किया गया। एनआरडीसी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के प्रशासनिक नियंत्रण में है।

डीएसआईआर के सचिव और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक डॉ. एन. कलईसेलवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, मध्य प्रदेश के साथ भागीदारी में डिजाइन क्लिनिक सुविधा का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक केंद्र स्टार्टअप, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) को सहायता देने तथा उद्योगों में डिजाइन नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए बनाया गया है।

डॉ. कलईसेलवी द्वारा उद्घाटन की गई यह सुविधा भारत के उद्यमशील इकोसिस्‍टम के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम साबित होगी। यह स्टार्टअप्स को सहायता देने के लिए एनआरडीसी द्वारा विकसित किए जा रहे वन-स्टॉप-शॉप समाधान का एक अभिन्न अंग होगा।”

समारोह के दौरान, एनआरडीसी के सीएमडी कमोडोर अमित रस्तोगी (सेवानिवृत्त) ने तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार को प्रोत्साहन देकर तथा स्टार्टअप इकोसिस्‍टम का सहयोग कर भारत की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने की निगम की समृद्ध विरासत को साझा किया। उन्होंने तकनीकी प्रगति और उद्योग में उनके अनुप्रयोग के बीच के अंतर को कम करने और एनआरडीसी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार किया, तथा नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए निगम की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

एनआरडीसी और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, मध्य प्रदेश की निदेशक डॉ. विद्या राकेश के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर भी एनआरडीसी के निदेशक मंडल और डीएसआईआर और सीएसआईआर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य नवाचार, अनुसंधान और डिजाइन उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देना है, जो भारत के डिजाइन परिदृश्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एमओए का आदान-प्रदान एनआरडीसी को डिजाइन सुविधा बनाने के चल रहे प्रयासों का प्रतीक है जो एनआरडीसी इनक्यूबेशन सेंटर में इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप का समर्थन करता है और देश भर में अन्य हितधारकों की सेवा करता है।”

मुख्य अतिथि डॉ. एन. कलईसेलवी ने अपने संबोधन में भारत के अनुसंधान एवं विकास इकोसिस्‍टम के भविष्य को स्वरुप देने में अनुसंधान, नवाचार और सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन में एनआरडीसी की भूमिका, एनआरडीसी और सीएसआईआर के बीच गहन जुड़ाव और अन्य विषयों पर भी जानकारी दी। उन्‍होंने भारत को आत्‍मनिर्भर बनाने में एनआरडीसी की भूमिका को रेखांकित किया।

नवाचार और उद्यमशीलता को सहयोग देने के लिए समर्पित एक प्रमुख संगठन एनआरडीसी ने प्रौद्योगिकी विकास और सत्यापन (टीडीवीसी) योजना चरण 2 के तहत आदिवो डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड को एक करोड़ रुपये का वित्त पोषण प्रदान किया। इक्विटी के बदले प्रदान की गई यह फंडिंग उन्नत डायग्नोस्टिक्स के क्षेत्र में स्टार्टअप्स और एमएसएमई के विकास को प्रोत्साहन देने, उनका पैमाना बढ़ाने और बाजार में अभिनव समाधान लाने में सहायता करने के लिए एनआरडीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

इसके अलावा, एनआरडीसी के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार उत्कृष्ट स्टाफ सदस्यों डॉ. भव्य मंजीरा, उप प्रबंधक, (तकनीकी) श्रेणी और हरि चंद, वरिष्ठ सहायक – परिवहन (गैर-तकनीकी) श्रेणी को प्रदान किए गए, जिन्होंने निगम की सफलता में निरंतर योगदान दिया है।

कार्यक्रम में हाल ही में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और सेवा के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया।

Editor

Recent Posts

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

4 मिनट ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

11 मिनट ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

15 मिनट ago

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

15 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

15 घंटे ago