कश्मीर पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान आज के सभी समाचार पत्रों के मुखपृष्ठ पर हैं। अमर उजाला ने गृहमंत्री के शब्दों को दिया है- कश्मीर भारत का अभिन्न अंग… हमने जो गंवाया, हासिल करके रहेंगे। वहीं नवभारत टाइम्स ने लिखा है- गौरवशाली इतिहास को साज़िशन मिटाया गया।
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली नीट-यूजी परीक्षा अब दो चरण और हाइब्रिड मोड में होगी। राजस्थान पत्रिका के अनुसार केन्द्र ने विशेषज्ञ समिति की सभी सिफारिशें मानी।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ अब बैंक जैसी सुविधाएं देगा- हिन्दुस्तान के बिजनेस पन्ने पर है। आई.टी. सिस्टम हो रहा अपडेट। फंड निकासी से लेकर खाते से जुड़ी अन्य समस्याओं से मिलेगी राहत।
खेल रत्न पुरस्कारों की घोषणा भी अखबारों की सुर्खी बनी है। राष्ट्रीय सहारा के अनुसार मनु भाकर, डी. गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए।
प्रयागराज महाकुम्भ के लिए उत्तराखंड से शुरू होगी हवाई सेवा। देशबन्धु लिखता है- 12 जनवरी से राजधानी देहरादून से प्रयागराज के लिए सप्ताह में दो दिन होगी उड़ान। धन्यवाद फरहत।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…