भारत

उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में 23 लोगों की मौत

गोआ के अरपोरा के एक नाइट क्लब में कल देर रात लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सिलेंडर विस्फोट से हुई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस मामले की जांच कर दोषियों की कड़ी सजा देगी। गोआ के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गोआ हादसे में कई लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने ईश्‍वर से शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की कामना की। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना को अत्‍यंत दुखद बताया है। उन्‍होंने गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएँगे।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने VMMC और सफदरजंग अस्पताल में उन्नत मूत्राशय निदान केंद्र और PET-CT एवं SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…

13 घंटे ago

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई

झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…

13 घंटे ago

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अन्‍य क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…

13 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…

13 घंटे ago