भारत

भारत और पाकिस्तान के DGMO आज शाम दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के तरीकों पर बातचीत करेंगे

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच बातचीत आज शाम होने की उम्मीद है। पहले यह बातचीत दोपहर 12 बजे के आसपास होनी थी।

इससे पहले, कल शाम नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि शनिवार दोपहर पाकिस्‍तान के डीजीएमओ ने फोन पर बातचीत में संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा था, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की ओर से सीमा पार से गोलीबारी और हवाई घुसपैठ बंद हो गई।


लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अगर फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ तो इसका जवाब सख्ती से और दंडात्मक तरीके से दिया जाएगा।

डीजीएमओ ने जोर देकर कहा कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान की ओर से किसी भी उल्लंघन के मामले में जवाबी कार्रवाई के लिए सेना कमांडरों को पूर्ण अधिकार दिए हैं।

डीजीएमओ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए।

एयर ऑपरेशन के महानिदेशक एयर मार्शल ए. के. भारती ने कहा कि दुश्मन के विमानों को सीमा के अंदर प्रवेश करने से रोका गया और कुछ विमानों को निश्चित रूप से मार गिराया गया।

नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने कहा कि नौसेना उत्तरी अरब सागर में निर्णायक स्थिति में है और समुद्र तथा जमीन पर कराची सहित चुनिंदा लक्ष्यों पर हमला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की तैनाती के कारण पाकिस्तानी नौसेना और वायुसेना की इकाइयां रक्षात्मक मुद्रा में रहने के लिए मजबूर हैं।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

53 मिनट ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

55 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

1 घंटा ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

1 घंटा ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

1 घंटा ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

1 घंटा ago