भारत

पुनर्वास महानिदेशालय ने नई दिल्ली में सशस्त्र बल अधिकारियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्वास महानिदेशालय ने 22 सितंबर, 2025 को यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में सशस्त्र बलों के अधिकारियों के लिए एक रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले का उद्देश्य रोजगार के अवसरों की तलाश कर रहे सेवानिवृत्त/सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को एक साथ लाना था। इस रोजगार मेले में 26 कंपनियों ने 100 से अधिक रिक्तियों की पेशकश की और रोजगार की तलाश कर रहे सशस्त्र बलों के 300 से अधिक अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।

इस आयोजन ने अधिकारियों को अपनी सेवा के दौरान अर्जित तकनीकी और प्रशासनिक कौशल का प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान किया। चुने गए अधिकारियों का साक्षात्कार/स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद उन्हें पर्यवेक्षी, तकनीकी, प्रबंधन एवं प्रशासन और रणनीतिक सलाहकार जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

यह पहल अनुभवी, अनुशासित और कुशल अधिकारियों की स्क्रीनिंग करके कॉर्पोरेट्स को लाभान्वित करने में सक्षम बनाती है। यह रोजगार मेला पूर्व सैनिकों के लिए दूसरे करियर के अवसर प्रदान करने हेतु पुनर्वास महानिदेशालय के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

4 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

4 घंटे ago