Defence News

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने पंजाब में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा का दो दिनों का दौरा किया

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने पंजाब में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा का दो दिनों का दौरा किया। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बल की तैनाती की जानकारी ली और भविष्य में सीमा सुरक्षा में आने वाली चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की।

अपनी यात्रा को एक यादगार और ऐतिहासिक अवसर बनाते हुए सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने अमृतसर स्थित अटारी संयुक्त सीमा चौकी के पास शाही किला परिसर में बल का सबसे ऊंचा ध्वज फहराया जिस की ऊंचाई 350 फीट है और यह 60 फीट लंबा व 40 फीट चौड़ा है। यहां पहले से ही स्थापित राष्ट्रीय तिरंगे के साथ अब यह ध्वज भी कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकेगा।

नितिन अग्रवाल ने अटारी में प्रहरी भोज के दौरान जवानों से बातचीत की और कड़ी चुनौतियों व अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद पूरी तत्परता से सीमा की रक्षा करने पर जवानों की प्रतिबद्धता को सराहा।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

3 घंटे ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

6 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

6 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

6 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

7 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

7 घंटे ago