भारत

रक्षा मंत्रालय के दिव्यांगजन अभियान दल ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया

78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) के दिव्यांगजन अभियान दल ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर 7800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

ग्रुप कैप्टन जय किशन के नेतृत्व वाले दल, जिसमें दिव्यांग उदय कुमार एवं अन्य शामिल थे, ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए मिशन कंचनजंगा नेशनल पार्क से माउंट किलिमंजारो (मिशन के2के) तक यात्रा की, क्योंकि पहली बार एक दिव्यांग पर्वतारोही ने बैसाखी का उपयोग करके सफलतापूर्वक प्रयास को पूरा किया।

दल ने आधार शिविर (बेस कैंप) से अपनी यात्रा शुरू की और 7 अगस्त, 2024 को 15500 फीट की ऊंचाई पर स्थित किबू हट पहुंची, जहां उन्होंने रस्सियों, ग्राउंड नेट और एंकर की मदद से 7,800 वर्ग फुट के राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से प्रदर्शित किया।

मौसम की स्थिति और सभी सदस्यों की मेडिकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, दल ने 8 अगस्त को 0300 बजे उहुरू शिखर की ओर चढ़ाई शुरू की। ढीले-ढाले लेकिन जोखिम भरे इलाके में 10 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद, 85 डिग्री की ढाल वाली एवं अल्पाइन रेगिस्तान की खड़ी चढ़ाई हुई। वे 1300 बजे सफलतापूर्वक उहुरू चोटी के शिखर पर पहुंचे और 5,895 मीटर (19,341 फीट) की ऊंचाई पर खड़े होकर माउंट किलिमंजारो की उहुरू चोटी के शिखर पर 7800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

यह ऐतिहासिक अभियान आशा का एक प्रतीक है और इस बात की याद दिलाता है कि दृढ़ता और समर्थन के माध्यम से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों की भावी पीढ़ियों और अन्य वंचित युवाओं को अपने सपनों, चाहे वे कितने भी कठिन क्यों न हों, को साकार करने के लिए प्रेरित करना है।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

4 मिनट ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

2 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

2 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

2 घंटे ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

13 घंटे ago