इस्राइल-ईरान हमले की खबर सभी अखबारों की सुर्खी है। दैनिक भास्कर लिखता है- इस्राइल का खौफ… ईरान में हाई अलर्ट, पावर प्लांट बंद। जनसत्ता की खबर है- ईरान को नतीजे भुगतने होंगे, वहीं खामेनेई ने कहा बेंजामिन नेतन्याहू हालात के लिए जिम्मेदार। नवभारत टाइम्स में इस संबंध में कई सुर्खियां हैं- डेनमार्क में इस्राइली दूतावास के पास दो धमाके; गजा में इस्राइली हमले में 51 की मौत; इस्राइल में यू.एन. चीफ की एंट्री बैन; लेबनान में 8 इस्राइली सैनिक मारे गये और भारत बोला संयम बरतें, ईरान न जाने की सलाह।
हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें भी लगभग सभी अखबारों में है। दैनिक भास्कर लिखता है- हरियाणा में 30 से ज्यादा सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष के आसार।
स्वच्छता अभियान को सभी अखबारों ने जगह दी है। स्वच्छता केवल एक कर्त्तव्य नहीं, बल्कि जीवन का एक तरीका है, दैनिक जागरण की सुर्खी है। पंजाब केसरी में है- सबसे सफल जनआंदोलन बना स्वच्छ भारत अभियान। त्
यौंहारों के बारे में विभिन्न अखबारों में अलग-अलग खबरे हैं। आज से नवरात्र महोत्सव शुरू, मंदिरों में बडी संख्या में भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ेंगे।
भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…
भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…
जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…
भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…